गढ़वा: शहर के नामधारी कॉलेज के पास शुक्रवार को बड़ी घटना हुई. कुख्यात अपराधी रवि तिवारी ने व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के घर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया है.

विज्ञापन
घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों का कहना है कि यह लगातार तीसरी बार इस तरह की घटना हुई है. थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फायरिंग की इस वारदात ने गढ़वा शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं स्थानीय लोग पुलिस से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
