गम्हरिया: थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बुधवार को चोरी के संदेह में बस्तीवासियों ने एक महिला और एक युवती को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों संदिग्ध तरीके से बस्ती में घूम रही थीं और चोरी की नीयत से इलाके में आई थीं. हालांकि चोरी के आरोप की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी था. आक्रोशित लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और बाद में गम्हरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाना ले गई और पूरे मामले की जांच एवं पूछताछ में जुटी है. गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पकड़ी गई महिला और युवती का किसी चोरी की घटना से संबंध है या नहीं.

विज्ञापन
