गम्हरिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुग्धा में बुधवार को प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी बलराम महतो उपस्थित रहे.

अपने संबोधन में बलराम महतो ने कहा कि घर से लेकर कार्यस्थल तक हर जगह सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि “सुरक्षा हटी, दुर्घटना घटी” इस बात को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
वहीं, अभियान में सहयोग करने वाले शिक्षकों को हेलमेट देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में प्रधान कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर देव चरण प्रधान, सुरक्षा अधिकारी राहुल मालाकार, परचेज अधिकारी सुमन मुखर्जी, सिद्धांत गोप, धर्मेंद्र प्रधान, विकास कुमार, शंभू प्रधान सहित सेफ्टी टीम से सरोज सत्पथी, श्रेया कुंडू और अन्य लोग मौजूद रहे.

