गम्हरिया : Bipin Varshney निवासी लक्ष्य राज सिंह (15 वर्ष), जो 15 अक्टूबर की दोपहर से लापता था, रविवार को टाटानगर स्टेशन के आउट गेट के पास मिला. बच्चे को ऑटो ड्राइवरों ने स्टेशन में भटकते देखा और इसकी सूचना अभिषेक पांडा को दी तत्काल परसुडीह मकदमपुर मुंशी मोहल्ला निवासी अभिषेक अपने घर से स्टेशन पहुंचा और अमर कुमार सिंह, रॉबिन हांसदा, पिंटू सिंह और मनोरंजन सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजमो) की मदद से तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अभिषेक ने अपने टेंपो में बैठाकर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास सकुशल घर पहुंचा दिया.

लक्ष्य राज को पाकर उसके पिता अरविंद सिंह और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. परिवार ने अभिषेक पांडा, अमर सिंह , उसके साथियों, इंडिया न्यूज वायरल तथा गम्हरिया थाना प्रभारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से बच्चा सकुशल मिल सका.
अभिषेक पांडा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया और इंडिया न्यूज वायरल में छपी बच्चे की गुमशुदगी की खबर को टाटानगर ऑटो यूनियन के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किया था. जिसका नतीजा है कि आज बच्चा सकुशल अपने घर पहुंच पाया.इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि सामाजिक सहयोग और जागरूकता से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है.

