गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान निवासी लक्ष्य राज सिंह (उम्र 15 वर्ष), पिता अरविंद सिंह, बीते 15 अक्टूबर 2025 की दोपहर लगभग 1 बजे से बजरंग टावर के पास से लापता है. परिजनों ने बताया कि बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर है और वह Mild MR बीमारी से पीड़ित है.

परिवार ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
लक्ष्य राज सिंह के लापता होने से परिवार के सदस्यों में गहरी चिंता और बेचैनी है. सभी रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी उसकी तलाश में जुटे हैं.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया गम्हरिया थाना को सूचित करें या मोबाईल नंबर 9431706541 या 7004747547 पर सम्पर्क करें.

Exploring world
