आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai गम्हरिया स्थित सरकारी अनाज गोदाम में आग लगने की घटना में झुलसे सहायक गोदाम प्रबंधक (एजीएम) अभिषेक हाजरा का बुधवार को बिष्टुपुर पार्वती घाट में अंतिम संस्कार किया गया. छोटे भाई अनिकेत हाजरा ने उन्हें मुखाग्नि दी.

इससे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभिषेक हाजरा के शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद जब शव आदित्यपुर स्थित उनके आवास पहुंचा, तो परिजन और सोसायटी के लोग बेसुध होकर रो पड़े. पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ गई. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. हालांकि मौके पर विभाग के अधिकारी नदारद रहे. केवल एक-दो गोदाम प्रबंधक और डीलर ही मौजूद थे.
इस दौरान वार्ड 17 की निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा, लोजपा नेता मनोज पासवान, अभिषेक हाजरा के मित्र और कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. पत्नी और मां का रो- रोकर बुरा हाल था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
