धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया जब यार्ड से प्लेटफार्म की ओर आ रही धनबाद- एलेपी एक्सप्रेस के 12 पहिये पटरी से उतर गए. घटना शुक्रवार सुबह की है जब ट्रेन प्लेटफार्म तक लाने की प्रक्रिया में थी. इस वजह से ट्रेन करीब दो घंटे देर से खुली.

सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया और तुरंत तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को पटरी पर सुचारू किया. धनबाद डीआरएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.
फिलहाल रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना किस कारण से हुई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी होगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
