खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नेमरा पहुंचकर भाग लिया. उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.



इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर दुख जताया और ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, योग गुरु बाबा रामदेव, मंत्री चमरा लिंडा, पश्चिमी सिंहभूम झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य सहित कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की.

