छपरा: सारण जिले के मांझी प्रखंड के नरपलिया खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता से एक बार फिर एनडीए को समर्थन देने की अपील की.

नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और यह परिवर्तन जनता के सहयोग से संभव हुआ है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में हुए व्यापक सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि “अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा.”
मुख्यमंत्री ने 1990 के दशक की स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय शाम होते ही लोग भय के कारण घरों में बंद हो जाते थे. कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज राज्य में शांति और सुरक्षा का वातावरण है. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़कें बनी हैं, हर घर तक बिजली और नल का जल पहुंचा है, और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है.
नीतीश कुमार ने जनता से अपील की कि वे बिहार के निरंतर विकास के लिए एनडीए सरकार को एक बार फिर मजबूत करें. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है, ताकि युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
