चांडिल: NBPS ब्लॉक रोड स्थित गौतम बुद्धा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चांडिल बाजार से थाना होते हुए डेम रोड तक पैदल मार्च किया.

रैली को चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ, स्कूल के डाइरेक्टर कुसुम कुमार खेतान और सचिव ललिता प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के दौरान बच्चे हाथों में अलग- अलग नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर रहे थे.
विद्यालय के निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज में संदेश तेजी से पहुँचता है और ऐसे आयोजन सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
