चांडिल/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र के टाटा- रांची एनएच-33 स्थित चिलगू के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे दो कारों की टक्कर हो गई. हादसा इतना तेज था कि दोनों कारें सड़क के दोनों ओर जाकर गिर पड़ीं. हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों कारें रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही थीं. चिलगू के पास बने स्पीड ब्रेकर को देखकर आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार अनियंत्रित होकर आगे वाली कार से जोरदार टकरा गई. दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
