चांडिल: झारखंड आंदोलन के इतिहास में तिरुलडीह गोलीकांड आज भी एक अमिट घटना के रूप में याद किया जाता है. इस संघर्ष में शहीद हुए वीर सपूत अजीत महतो और धनंजय महतो की 43वीं शहादत दिवस पर 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को तिरुलडीह शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक साविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे शहीद वेदी पर पुष्पांजलि के साथ होगी.दोपहर 1:00 बजे से बातासी महतो और झूमर दल पुरूलिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें शहीदों के संघर्ष और बलिदान पर आधारित लोकगीत और पारंपरिक नृत्य शामिल रहेंगे.
कार्यक्रम के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कुकड़ू प्रखंड समिति ने ली है. समिति ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, छात्र, महिला समूह और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
