chandil-hlm-petrol-pump-loot चांडिल: एचएलएम पेट्रोल पंप के कर्मी से हथियार के बल पर 12 हजार की लूट; वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद आप भी देखें video
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) सरायकेला जिला के चांडिल थाना अंतर्गत करणी डीह स्थित एचएलएम पेट्रोल पंप पर बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने सेल्समैन से 12 हजार रुपये लूट लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी.
बतया जाता है कि बीती रात करीब दस बजे एचएलएम पेट्रोल पंप में नाईट सेल्समेंन तेल दे रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे. एक युवक ने मुंह पर गमछा लगा रखा था, दो बदमाशोँ ने धक्का मारकर सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी. आरोपितों ने धमकी दी कि जितने भी रुपये हैं चुपचाप निकाल कर दे दो नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बाद अपराधियों ने सेल्समैन शंभु नाथ महतो, और सागर सिंह सरदार से 12 हजार रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है आप भी देखें