चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के चानो गांव में गुरुवार को सार्वजनिक हरि मंदिर के छत ढालाई धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ. इस आयोजन में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव भी मौजूद रहे और श्रमदान किया.

अशोक साव के आगमन से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया. ढलाई कार्य का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर और पूजा- अर्चना कर किया गया. उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख- समृद्धि और शांति की कामना की.
अशोक साव ने कहा कि हरि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल समाज को एक सूत्र में जोड़ते हैं और सामाजिक एकता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है.
उन्होंने समुदाय से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान भी किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित थे और सभी ने मिलकर छत ढालाई कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया.
मंदिर कमेटी ने भविष्य में सामुदायिक कल्याण कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
