चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चालियामा पंचायत के फाड़ेंगा गांव में एक सनकी बाप ने अपने दो बेटों को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को आनन- फ़ानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. इसी को लेकर पति- पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. मंगलवार को भी इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिकिम महतो ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर जब उसके दोनों बेटे राहुल महतो (22) और रोहित महतो (18) अपनी मां को बचाने के लिए बीच- बचाव करने पहुंचे, तो हिकिम महतो ने गुस्से में आकर दोनों पर भुजाली से हमला कर दिया. घटना करीब 3 बजे की बताई जा रही है.
ग्रामीणों के बीच इस घटना से गहरी आक्रोश और दुख की लहर है. सभी ने दोनों भाइयों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और प्रशासन से आरोपी पिता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
