चांडिल: जन सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर धतकीडीह मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ स्थानीय खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा.


प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले हरेलाल महतो ने धतकीडीह मैदान में समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और बस्तीवासियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की.
कार्यक्रम में पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती, भाजपा नेता मधु गोरी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने हरेलाल महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की.
इसके बाद एचएलएम ट्रॉफी का विधिवत शुभारंभ हुआ. विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मुकाबले देखने पहुंचे खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
आयोजकों के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच देना है. खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. इसे लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह है. आयोजकों को फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है.

