चाईबासा: सोनुआ के चेकनाका स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संधि बलि अनुष्ठान संपन्न हुआ. सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर पंडितों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.



विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया.
दुर्गोत्सव के अवसर पर ओडिशा के जलेश्वर, बालेश्वर से पहुंची ‘जात्रा श्री संतोषकों’ नाट्य मंडली की ओर से सोमवार और मंगलवार की रात पूजा पंडाल परिसर में दो दिवसीय ओड़िया नाटक का मंचन भी किया जा रहा है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
