आदित्यपुर: रेलवे शिव मंदिर कमेटी के संस्थापक और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहे समाजसेवी श्रीनिवास यादव के श्राद्ध कर्म में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.



आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रीनिवास यादव को समाज की धरोहर बताया. उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से समाज में उत्पन्न रिक्तता की भरपाई कठिन है.
शिक्षाविद सत्य प्रकाश सुधांशु ने कहा कि श्रीनिवास यादव सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे और समाज के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा.
मौके पर समाजसेवी एसएन यादव, महेंद्र यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, नगीना यादव, जगदीश नारायण चौबे, अश्विनी कुमार सिंह, रामवचन यादव, राहुल यादव, सुरेश धारी, सुरेश झा, अधिवक्ता त्रिभुवन यादव और नरेश यादव सहित अन्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

