चाईबासा: सोमवार को ताम्बो चौक स्थित मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने पहुंचे आदिवासी युवकों पर रात के अंधेरे में लाठी चार्ज के बाद मचे भगदड़ के बाद से गायब हुए 17 आदिवासी युवाओं की सकुशल बरामदगी और गिरफ्तार किए गए चार युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आह्वान पर बुधवार को कोल्हान बंद बुलाया गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया. साथ ही आशंका जताई कि गायब हुए आदिवासियों को सूर्या हांसदा की तरह सरकार एनकाउंटर करा सकती है.
इससे पूर्व चाईबासा सीमा पर कुजू के समीप पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस- प्रशासन ने रोक दिया. हालांकि बाद में समर्थकों के जोश को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने चाईबासा की सड़कों पर पैदल मार्च किया. मालूम हो कि चाईबासा जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आदिवासी युवा स्थानीय विधायक और राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से मिलकर जिले में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए लगाए गए.
नो एंट्री का सख़्ती से पालन कराए जाने की मांग को लेकर मिलना चाहते थे और उन्हें मांग पत्र सौंपना चाहते थे, मगर पुलिस- प्रशासन ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जिससे आदिवासी युवा आक्रोर्षित हो उठे और मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. अंतत: देर रात पुलिस ने निरीह आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान 21 प्रदर्शनकारी लापता हो गए. बाद में पता चला कि चार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जबकि 17 युवा अभी भी लापता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
