चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी पुलिस, सीआरपीएफ तथा झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत कुयंगा पुलिस कैंप से सटे बनमगड़ा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने 18 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं. प्रत्येक विस्फोटक का वजन लगभग तीन किलोग्राम बताया जा रहा है.

विज्ञापन
इस बड़ी बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. बम निरोधक दस्ते ने सभी आईईडी को सुरक्षित रूप से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया. सुरक्षा बलों का मानना है कि नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इन आईईडी का इस्तेमाल करने वाले थे. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन
