चाईबासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के मामले में गुवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुवा थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि उनकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव निवासी कृष्णा सिंकू ने शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से लगातार यौन शोषण किया. हाल ही में नाबालिग के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ.

लड़की के पिता द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होते ही गुवा थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(1) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त कृष्णा सिंकु को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव से गिरफ्तार किया गया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
