सरायकेला Report By Pramod Singh राज्य एवं जिला कार्यालय के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीनाथपुर में तिथि भोजन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपट, सरायकेला प्रखंड के उप प्रमुख वासुदेव महतो एवं प्रखंड मध्यान भोजन कोषंग के राजाराम महतो, मुंडाटांड़ पंचायत के मुखिया दशरथ माहली एवं संकुल सधन सेवी गणेश कुमार महतो उपस्थित थे.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश उरांव, शिक्षक प्रभात कुमार ठाकुर एवं विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्रा के अभिभावक भी उपस्थित थे. सभी बच्चों को बुधवार को तिथि भोजन के अनुसार पूरी, सब्जी, अचार, सलाद इत्यादि दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
