चाईबासा: Jayant Pramanik राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सोनुआ बीडीओ सोमनाथ उराँव ने गुरुवार को सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक किया. बैठक में मुख्य रूप सीओ अनुज टेटे, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीपी हांसदा, थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा आदि उपस्थित थे. शुक्रवार को प्रखंड के बारी पंचायत से कार्यक्रम का शुरुआत होगी. शुक्रवार को बारी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सरकार के आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की.

मौके पर उन्होंने शिविर में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरुक करने व आवेदन भरने में मदद करने का निर्देश दिया. बीडीओ सोमनाथ उराँव ने कहा कि किसी लाभुक को शिविर में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इस पर सभी ध्यान देंगे. बैठक में शिविर को लेकर चर्च करने के साथ कार्य की जानकारी दी गई. बैठक में जेएसएलपीएस, बिजली, कृषि, खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पशु चिकित्सा, वन आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि कर्मी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
