चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह सफलता पुलिस, सीआरपीएफ 174 बटालियन और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम को मिली है.

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेटेया थाना क्षेत्र के बुरूबोड़ता जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. 17 अक्टूबर को अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते की सहायता से इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया. बरामद सामानों में एक इंसास राइफल, 460 जिंदा कारतूस, चार इंसास राइफल के मैगजीन, दो एसएलआर मैगजीन, दो राइफल मैगजीन, नौ खाली चार्जर, दो सीलिंग सिरिंज, पिट्ठू बैग, कंबल, नक्सली पर्चे, नोटबुक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं.
एसपी अमित रेनू ने बताया कि नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना में कर सकते थे. उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है, और जल्द ही और भी सफलता मिलने की संभावना है.पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों से अपील की कि वे झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट आएं और सामान्य जीवन जिएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
