रांची(RANCHI): बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते आते गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है. पहले 10 सीट पर कांग्रेस-राजद में लड़ाई शुरू हुई और अब झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. गठबंधन में कोई तरजीह नहीं मिलने के बाद झामुमो ने अपना रुख साफ कर दिया है. अब देर शाम 6 बजे झामुमो इस मामले में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी भी साझा कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक पाँच से 6 सीट पर झामुमो चुनाव लड़ने की तैयारी में है.

बता दे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का मन बना चुकी थी. कई राउंड की बैठक भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. जिसके बाद आखिर में झामुमो ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अब गठबंधन की बढ़ती दरार से झारखंड में भी रजनीतिक तपिश बढ़ने के आसार है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
