बुंडू: रांची- टाटा नेशनल हाईवे 33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, अड़की के बिरड़ीह गांव से एक सवारी वाहन बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में भाग लेने के लिए जा रहा था. इसी दौरान टाटा की ओर से आ रही एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में सवारी वाहन का आगे का टायर ब्लास्ट हो गया. तेज़ रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया और सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और गाड़ी में फंसे यात्रियों को निकालने लगे.
सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा और थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.
इस बड़े हादसे के बाद बुंडू ताऊ मैदान में होने वाली आदिवासी जनाक्रोश रैली को स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना की पूरी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है.
देखें वीडियो

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
