बोकारो: रेलवे स्टेशन पर चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन से गिरकर 63 वर्षीय यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी सुरेश कुमार भगवानी के रूप में हुई है. वह अपने भगिना के साथ गया में पिंडदान करने के लिए यात्रा कर रहे थे.


जानकारी के अनुसार, चेरापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 9:15 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची थी. सुरेश कुमार भगवानी अपने भगिना के साथ गोंदिया, महाराष्ट्र से गया जा रहे थे. ट्रेन के बोकारो स्टेशन पर रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे.
इसी दौरान ट्रेन चलने लगी. पानी लेकर सुरेश कुमार भगवानी दोबारा ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा पटरी के बीच के गैप में गिर गए. हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद GRP पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. GRP थाना प्रभारी अमरेंद्र कोटवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बाइट: अमरेंद्र कोटवार, थाना प्रभारी, GRP बोकारो.
बाइट: संतोष कुमार नायक, स्टेशन मास्टर.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

