बोकारो: जिले के फुसरो और जैना मोड़ के बीच तांतरी गांव स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH10AK-3644 जैना मोड़ की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक संख्या JH24L-2892 फुसरो की ओर जा रही थी. इसी दौरान तांत्री गांव के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था. इससे लोगों के बीच यह चर्चा है कि वाहन किसी भाजपा नेता या कार्यकर्ता का हो सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा



