सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के मसोमात पोखर के समीप पुरानी विवाद को लेकर एक शख्स को लोगों ने जमकर पीटा. घायल व्यक्ति बीरबल यादव है, जो दूध लेने घर से निकले थे.

विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें सहरसा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि विवाद पुरानी रंजिश का नतीजा है.
घायल बीरबल यादव ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां दी जा चुकी थीं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्हें सार्वजनिक रूप से हमला किया गया. पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
