रोहतास/ Arzoo Bakhsh जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक नहर में दो युवतियों के शव तैरते हुए मिले. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला.

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक युवतियां नासरीगंज की रहने वाली थीं. उनकी पहचान कर ली गई है और परिजनों को बुलाया गया है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
