रोहतास, 15 जून: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक चलती बस में चंदन कुमार माली नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया. हमलावर मोहम्मद आजाद ने अपने भाई को चंदन द्वारा पिछले साल चाकू मारने के मामले का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया.

उधर गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार माली को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर लिया है. बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि मोहम्मद आजाद ने अपने भाई को चाकू मारने का बदला लेने के लिए चंदन को चाकू मारी है.
पिछले साल का विवाद आया सामने.
बताया जाता है कि पिछले साल दिसंबर में मोहम्मद आजाद के भाई को चंदन कुमार माली ने चाकू मार दी थी, जिसके बाद चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. हाल ही में चंदन जेल से छूटकर आया था.

