बेतिया: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के मतदान को लेकर बेतिया समाहरणालय परिसर में अपनी अनोखी सैंड आर्ट के माध्यम से मतदाताओं से वोट देने की अपील की है.

रेत पर बनी इस कलाकृति में मधुरेंद्र ने मतदान दिवस 11 नवंबर की तारीख को उकेरा है. कलाकृति के दोनों ओर एक युवा महिला और पुरुष मतदाता की आकृतियां दर्शाई गई हैं, जो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहे हैं. इसके साथ उन्होंने एक सशक्त संदेश लिखा है —
“चलो चलें, वोट करें! आपका वोट, बिहार का भविष्य!”
मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह रचना जनजागरूकता अभियान स्वीप (SVEEP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि हर वोट लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, और लोगों को इसे एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी की तरह निभाना चाहिए.
यह सैंड आर्ट न केवल कलात्मक दृष्टि से आकर्षक है, बल्कि समाज को लोकतांत्रिक भागीदारी और जिम्मेदारी का संदेश भी देती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
