कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोहनियां विधानसभा सीट पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को यहां बिना चुनाव लड़े ही झटका लग गया है. आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है.

तेजस्वी यादव ने मोहनियां सीट से श्वेता सुमन को उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने नामांकन दाखिल कर प्रचार की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन स्क्रूटनी के बाद आज उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. इस घटनाक्रम के बाद अब इस सीट पर आरजेडी का चुनाव मैदान से बाहर होना तय है.
श्वेता सुमन ने अपने नामांकन रद्द होने को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि “मेरा नामांकन सभी नियमों के तहत दाखिल किया गया था. फिर भी उसे निरस्त कर दिया गया, जो संदिग्ध प्रक्रिया को दर्शाता है. यह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के खिलाफ है.” उन्होंने चुनाव आयोग से न्याय की मांग की है.
वहीं, जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है. श्वेता सुमन ने आरोप लगाया कि उनके नामांकन में कोई त्रुटि नहीं थी, फिर भी उसे खारिज कर दिया गया, जबकि अन्य प्रत्याशी का पर्चा स्वीकार कर लिया गया. इस पूरे मामले पर अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
