नालंदा: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी गई. विशेष रूप से EVM और VVPAT के संचालन, मॉक पोल, क्लोजिंग प्रक्रिया, काउंटिंग की तैयारी और रिपोर्टिंग फॉर्म भरने की विधि पर विस्तार से चर्चा की गई.

ट्रेनिंग के दौरान कर्मियों को बताया गया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर EVM की क्लीनिंग, सेटअप, मॉक पोल, क्लोज वोट, कंट्रोल यूनिट (CU) और VVPAT की सीलिंग प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जानी चाहिए. साथ ही फॉर्म 17C के सही रख-रखाव और मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी विशेष बल दिया गया.

प्रशिक्षण में शामिल सभी कर्मियों ने मॉक पोल के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास किया और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझा. यह प्रशिक्षण जिले में आगामी चुनाव को पारदर्शी, सुचारु और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहायक सिद्ध होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
