कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कैमूर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से मोहनिया चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है.

कैमूर प्रशासन के अनुसार जिला अधिकारी के निर्देश पर 24 घंटे जांच अभियान जारी है. विशेष रूप से शराब, नगद पैसे और ज्वेलरी जैसी वस्तुओं की सघन जांच की जा रही है, ताकि चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को रोका जा सके.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्रों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
