पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाता लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 31.38% दर्ज किया गया. किशनगंज जिले में सबसे अधिक 34.74% मतदान हुआ, इसके बाद गया में 34.07% और जमुई में 33.69% मतदान रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
पंचायतों और शहरों में भी मतदान का उत्साह साफ दिखा. वहीं मधुबनी जिले में कम मतदान 28.66% रहा, जबकि नवादा में 29.02% मतदान हुआ. अन्य प्रमुख जिलों में पश्चिम चंपारण में 32.39%, अररिया में 31.88%, और औरंगाबाद में 32.88% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफल बताया है, और यह उम्मीद जताई है कि दोपहर के बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी. यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2025, सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों पर आधारित है.

विज्ञापन
