बांका: जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच एनडीए ने पांचों विधानसभा सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है. अमरपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी एवं भवन निर्माण मंत्री जयंत राज लगातार आगे चल रहे हैं. दसवें राउंड तक मिली जानकारी के अनुसार वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह से 10 हजार मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं.

जयंत राज ने कहा कि जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और रुझानों के अनुसार यह बढ़त अंत तक और बढ़ सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि वे लगभग 25 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे. मंत्री जयंत राज ने बांका की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले की पांचों सीटों पर एनडीए भारी मतों से जीत दर्ज कर रहा है. जिले में मतगणना जारी है और हर राउंड में एनडीए का दबदबा बना हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
