औरंगाबाद/ Arzoo Bakhsh जिले के माली थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव में आपसी रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान गांव निवासी बैजनाथ साव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार भतीजे ने पेट में चाकू मारकर हमला किया, जिससे बैजनाथ साव खून से लथपथ हो गए.

विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन- फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. हालांकि परिजन मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
