पटना: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार, 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक राज्यभर में औसतन 60.40% मतदान दर्ज किया गया. मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला और कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं.

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशनगंज में अब तक सबसे अधिक 66.10% मतदान हुआ है. इसके अलावा पूर्णिया में 64.22%, गया में 62.74% और जमुई में 63.33% वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, बांका (63.03%), सुपौल (62.06%) और कैमूर (62.26%) जिलों में भी 62% से अधिक मतदान हुआ है.
दूसरी ओर, नवादा (53.17%), मधुबनी (55.53%) और रोहतास (55.92%) में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही. हालांकि, आयोग को उम्मीद है कि शाम तक इन जिलों में भी मतदान प्रतिशत में सुधार देखने को मिलेगा.
चुनाव के दौरान राज्यभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी रही. निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
