भागलपुर: कहलगांव विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए झारखंड से राजद नेताओं का दल कहलगांव पहुंचा है. इनमें सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, सकला मार्डी, और कुमार विपिन बिहारी प्रसाद शामिल हैं.

गौरतलब है कि रजनीश भारती, झारखंड के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के पुत्र हैं. पार्टी ने उन्हें कहलगांव से प्रत्याशी घोषित किया है. इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा.
राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कहलगांव में इस बार बदलाव तय है. जनता राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी. हालांकि यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस की रही है, लेकिन फिलहाल यहां जदयू का कब्जा है. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
