दुमका: बासुकीनाथ में मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब कांवरिया रूट लाइन पर लगा एक बड़ा टेंट अचानक गिर पड़ा. टेंट के गिरने से सात श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
यह हादसा श्रावणी मेले के दौरान हुआ है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जगह- जगह टेंट लगाए गए थे. आशंका जताई जा रही है कि लगातार तेज बारिश और हवा के कारण ही यह टेंट गिरा होगा. फिलहाल, बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटा हुआ है. हादसे के बाद कांवरियों में डर का माहौल है. प्रशासन ने कहा है कि मेले में लगाए गए सभी टेंट की मजबूती की दोबारा जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो.

विज्ञापन
