बांका: जिले के अमरपुर प्रखंड के कठेल गांव में आयोजित चुनावी सभा में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू- राबड़ी के शासनकाल में अपहरण एक उद्योग बन गया था, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है.

संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में “विकास बनाम विनाश” की लड़ाई चल रही है. तेजस्वी यादव जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि नीतीश सरकार ने बिहार के हर तबके के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया, हर घर में बिजली पहुंचाई और गांव-गांव तक सड़क और पेयजल की सुविधा दी.
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के समर्थन में आयोजित इस सभा में उन्होंने कहा कि बिहार का युवा अब जाति-धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि रोजगार और विकास चाहता है. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
