Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरबिला पुल के नीचे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान राजनगर के बाना टांगरानी निवासी 35 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा कमल कांत महतो ने बताया कि बीते गुरुवार की रात मृतक संतोष महतो खाना खाने के बाद अपने घर में आराम करने चला गया था. जिसके बाद से वह घर से लापता था. इसके साथ ही मृतक संतोष महतो की खोजबीन की जा रही थी. सोमवार…

Read More

गम्हरिया: अंचल के आनंदपुर मौजा में निर्माणाधीन वाटर मार्क प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग सकता है. इसका खुलासा अंचल कार्यालय के जांच में हुआ है. अंचल कार्यालय के रिपोर्ट में प्रोजेक्ट द्वारा सरकारी अनाबाद बिहार सरकार, बांध और अनाबाद सर्वसाधारण जमीन का करीब 1.92.81 एकड़ जमीन कब्ज़ा करने का खुलासा हुआ है. किस- किस खाता और प्लॉट में कितने जमीन पर हुआ है अवैध कब्ज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि बिल्डर द्वारा प्रोजेक्ट के गेट में खाता संख्या 104, प्लॉट संख्या 29/ पी में 0.44 डिसमिल और प्लॉट संख्या 64/ पी में 1.37 डिसमिल कुल 1.81 डेसिमल जमीन पर अवैध…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) आगामी 20 फरवरी को चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समीप रिसोर्ट में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया है. जानकारी देते हुए चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि 20 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के सक्रिय लोग शामिल रहेंगे. दुर्योधन गोप ने बताया कि मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे. सुदेश कुमार महतो मिलन समारोह को संबोधित…

Read More

DESK झारखंड में अभी जेएसएसी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब जैक की इंटरमीडियट परीक्षा के फिजिक्स के पेपर लीक होने के दावे किए जा रहे हैं. यह दावा पूर्वी  सिंहभूम छात्रों ने किया है. छात्रों की शिकायत है कि सोशल मीडिया एक्स के जरिए  झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भी इसकी जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि झारखंड में सियासी संकट एक मसला है ही, मगर अब यहां परीक्षा का पेपर लीक भी एक गंभीर विषय बनता जा रहा है. जिसके चलते छात्रों के भविष्य पर सवाल उठ रहे है. इंटरमीडिएट की…

Read More

दिल्ली: झारखंड के सियासत में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दिल्ली पहुंचे हैं यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उनके साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे. बताया जाता है कि यह मीटिंग आगामी लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग को लेकर सभी चर्चा करने गए है. अंदरखाने की माने तो चंपई सोरेन नाराज कांग्रेस के विधायकों को मनाने के लिए दिल्ली आलाकमान की शरण में गए हैं. वैसे चंपाई ने शनिवार को इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था, मगर…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम चाईबासा नेहरू युवा केंद्र की ओर से बंदगांव प्रखंड के मतकामबेड़ा गांव में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें गांव के युवक- युवतियां सम्मिलित थे. मुख्य अतिथि के रूप में गांव के मुंडा कजुरा बोदरा एवं वार्ड मेंबर अगस्त बोदरा उपस्थित थे. सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण तथा अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि काजूरा बोदरा ने कहा कि आज से यदि हर भारतीय नागरिक महान गणनायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शो एवं वसूलों को अपनाते हुए अपने जीवन में…

Read More

चांडिल: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह सहायक गोदाम प्रबंधक किरीट भूषण गोप पर 2 करोड़ 53 लाख 37 हजार 941 रुपये गबन का आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उन्हें बर्खास्त करते हुए चांडिल थाने में बीते 15 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराया है. चांडिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 42/ 24 दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में चांडिल थाना के प्रभारी अवर निरीक्षक अजीत तिर्की ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक झारखंड राज्य खाद्य निगम सरायकेला- खरसावां झुनु कुमार मिश्रा के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है.…

Read More

सरायकेला: एसडीओ पारुल सिंह कुछ नया कर गुजारना चाहती है. थोड़े ही समय में पारुल सिंह के क्रियाकलापों की जिले में चर्चा होने लगी है. इस बार वह नई पहल करने जा रही है. एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के ट्रांसजेंडर को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहती है. साथ ही सरायकेला अनुमंडल के औद्योगिक इकाइयों में ट्रांसजेंडर की नियुक्ति करने की पहल की जाएगी. इसको लेकर जल्द ही जिला नियोजनालय और उद्यमियों के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें ट्रांसजेंडर को भी बुलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से ट्रांसजेंडरों के लिए कई…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड के बलरामपुर में बीते 1 फरवरी को 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए राजकुमार राम की शुक्रवार देर शाम टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. इधर आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को शव के साथ छोटा गम्हरिया सब स्टेशन पहुंच कर विरोध किया गया. बताया जाता है कि बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे, इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी…

Read More

रांची: झारखंड में खेला अभी बाकी है, विक्षुब्ध कांग्रेसी विधायकों का रांची के एक होटल में जुटान होने लगा है. इधर सीएम चंपाई सोरेन के भी देर शाम दिल्ली जाने की सूचना मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो झारखंड कांग्रेस के 12 नाराज विधायक देर शाम बेंगलुरु या जयपुर जा सकते हैं. वहां से दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल सभी रांची के एक होटल में बैठक कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक बैठक में बेरमो विधायक अनूप सिंह, महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडे, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जामताड़ा विधायक…

Read More