Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan लोकसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी से अधिवक्ता सुषमा कुमारी ने अपना नामांकन पर्चा भरा. नामांकन पर्चा भरने के बाद उनके समर्थकों ने फूल- माला पहनकर उनका स्वागत किया. इस दौरान अधिवक्ता सुषमा कुमारी ने कहा कि आज हमने अपना नामांकन पर्चा भरा है. गया जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा आदि कई समस्याएं हैं, इन्हीं को ध्यान में रखते हुए हमने चुनाव लड़ने का फैसला किया है, अगर जनता हमें मौका देती है तो उक्त सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. इतना ही नहीं सरकार की योजनाओं का…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की अहले सुबह आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बेबको मोटर्स के समीप खड़े हाइवा में कांड्रा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेलर का चालक टेलर के केबिन में ही फंस गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की टीम बुलवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है. समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी है. हालांकि चालक की स्थिति…

Read More

सरायकेला: बुधवार को कांड्रा स्थित वन विश्रामगार में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ. इसमें क्लब से जुड़े 50 से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की. वहीं कुछ नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता भी ग्रहण किया. जिसका अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बता दे कि हर साल प्रेस क्लब ऑफ- सरायकेला खरसावां की ओर से होली मिलन का आयोजन किया जाता है. इस साल आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से सादगी पूर्वक होली मिलन किया गया. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि क्लब…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के लिसी मोती गांव में मागे पर्व का आयोजन किया गया इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और मांदर पर थाप लगाई. इस दौरान अध्यक्ष लिबिया लागुरी, टोंटो प्रखंड कमेटी पदाधिकारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम लागुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष शुरु नंदी, ग्रामीण मुंडा मारतोम लागुरी, पंचायतों के मुखिया, एवं सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा का स्वागत किया. फूल माला पहनाकर परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. मांदर के थाप पर ग्रामीणों संग पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा परंपरागत नृत्य…

Read More

बलरामपुर/ Narendra Patwa जिले के उतरौला अनुमंडल के नंदौरी गांव से 50 मीटर दूरी पर राप्ती नदी में सोमवार को होली खेलने के बाद नहाने गयी तीन युवतियां डूब गई. इनमें से दो युवतियां नदी के तेज बहाव में बह गई, जबकि एक युवती को ग्रामीणों ने बचा लिया. सूचना पर पहुंचे उतरौला एसडीएम, अवधेश कुमार, सीओ प्रमोद कुमार यादव व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवतियों की खोजबीन में जुट गए, मगर सफलता हाथ नहीं लगी. मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने दोनों युवतियों का शव बरामद किया जिसके बाद गांव में…

Read More

सरायकेला/ Ajay Mahato जेपीएससी का परीक्षा देने आए रांची का एक युवक सरायकेला के सिनी से लापता हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार रांची निवासी संदीप कुमार महतो पिछले 17 मार्च को इंटर कॉलेज सिनी में जेपीएससी का परीक्षा देने आया था. वहीं विलंब होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया. जिससे वे काफी दुखी था. उसके बाद वह अपना घर रांची कांके वापस नहीं पहुंचा. घर के लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी संदीप कुमार महतो का कहीं पता नहीं चल पाया है. जिससे संदीप के परिजन काफी परेशान है. परिजनों ने एक नंबर…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy सोमवार को जिले में अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण जोरदार आंधी और बारिश के बाद वज्रपात का भी तांडव सामने आया है. जहां आदित्यपुर में बिजली गिरने से एक लहलहाता नारियल का पेड़ धू- धू कर जल गया वहीं राजनगर थाना क्षेत्र के टिंटीडीह पंचायत अंतर्गत बनखैरबानी गांव में बज्रापत से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना सोमवार शाम करीब 5: 30 बजे की है. जानकारी के अनुसार शाम को तेज गरज के साथ…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar प्रथम चरण के तहत हो रहे लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने एनडीए की ओर से बीजेपी से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर सुबह से ही सिंह कोठी आवास पर समर्थकों की काफी भीड़ रही. बताते चले कि सांसद सुशील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के जिला निर्वाचन शाखा में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया..सुशील कुमार सिंह लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर औरंगाबाद से अपना नामांकन पत्र भरा है, जबकि सुशील कुमार सिंह अब तक चार बार संसदीय चुनाव जीत चुके हैं. इस…

Read More

NATIONAL DESK लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जवाहर लाल नेहरु विश्विद्यालय (JNU) के छात्र संघ चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं. इसमें सत्ताधारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का सूपड़ा साफ हो गया है. जबकि अध्यक्ष सहित सभी चारों सीटों पर लेफ्ट ने कब्जा जमाया है. जेएनयू में चार साल के बाद छात्र संघ का चुनाव कराया गया. इस चुनाव में शुरुआत में एबीवीपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन आखिर में नतीजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी सीटों पर लेफ्ट की जीत हुई. लेफ्ट के धनंजय को प्रेसिडेंट पोस्ट पर और अभिजीत घोष को वाइस प्रेसिडेंट…

Read More

चाईबासा: गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर को कासीजोडा के समीप स्कूटी सवार ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी. जिसमें साइकिल सवार कासीजोड़ा निवासी डुंबी हेंब्रम, घायल हो गया. जबकि स्कूटी सवार देवाबीर निवासी मुंडेराम बोइपाई, सीनू बोईपाई व तुरी देवगम गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सोनुआ अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार तीनो चाईबासा से देबाबीर आ रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई.

Read More