Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां: दोल पूर्णिमा के मौके पर खरसावां एवं कुचाई के विभिन्न गावों में आयोजित हरि नाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा शामिल हुए. श्री मुंडा खरसावां के कृष्णापुर, कुदासिंगी, कुचाई के डोरो, सरायकेला के केंदुआ व लकड़बाग में आयोजित हरिनाम संकीर्तनो में शामिल हुए. इस दौरान मंत्री अर्जुन मुंडा संकीर्तन दलों के साथ मृदंग बजाते हुए राधा- कृष्ण की परिक्रमा करते नजर आए. अर्जुन मुंडा ने पूजा- अर्चना करते हुए राधा कृष्ण की परिक्रमा कर क्षेत्र के सुख- शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मिले. इस दौरान पूर्व विधायक मंगल…

Read More

खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न गावों में दोल पूर्णिमा का मौके पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इस दौरान विभिन्न गावों के हरि मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों में राधा- कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा- अर्चना की गई. मौके पर बंगाल व झारखंड के अलग- अलग क्षेत्रों से पहुंचे संकीर्तन मंडली हरि नाम संकीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं. खरसावां के कृष्णापुर, संतारी, कुम्हारसाही, कुदासिंगी एवं कुचाई के बदोलोहर, गम्हरिया के टीडिंगटीपा, बांधडीह आदि गांवों मे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया है. यहां खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुंचे और राधा- कृष्ण नाम…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 3 सतबहनी जमालपुर में रविवार की रात होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. सैकड़ों के संख्या में लोग एकत्रित होकर होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं पूजा- अर्चना कर होलिका दहन का कार्यक्रम शूरु हुआ. लोग घर से छोटे- बड़े जलावन व पूआ- पकवान लेकर मौके पर पहुंचे पूजा- अर्चना कर परिवार के सुख- समृद्धि की कामना की. वहीं मौके पर गाने बजाने का भी सिलसिला जारी रहा. लोग एक दूसरे को अबीर लगा होली की बधाईयां देते नजर आए. साथ ही पारंपरिक होली गीतों से पूरा इलाका होली मय हो…

Read More

जमशेदपुर: शहर में सोमवार को धूमधाम से होली मनाई जा रही है. हर साल की तरह इस साल भी मानव कल्याण सेवा समिती जुगसलाई में वृंदावन के तर्ज पर फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी के साथ पहुंचे और फूलों की होली का आनंद लिया. साथ ही राज्य के लोगों से होली के मौके पर सारे भेदभाव और द्वेष भूलकर एकदूसरे से गले मिलने और होली मनाने की अपील की. बता दें कि पिछले कई वर्षों से मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा होली के दिन वृंदावन के तर्ज पर फूलों की…

Read More

सरायकेला: जिले में होली की पूर्व संध्या पर शराब के शौकीनों ने जमकर शराब की खरीदारी की. आलम ये रहा कि शराब के ठेके रात के 10: 30 बजे के बाद भी खुले मिले. इतना ही नहीं सरकारी शराब के ठेकों में शराब के शौकीनों से प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूले गए और विभाग मौन रही. बता दें कि होली को लेकर जिले की शराब दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को बंद करने की घोषणा की गई है. इसको देखते हुए रविवार देर शाम से ही शराब दुकानों में भीड़ देखने को मिली. सरायकेला के गैरेज चौक स्थित…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में रविवार को सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार के नेतृत्व में सरायकेला के विभिन्न क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. वहीं, त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया गया. इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने कहा होली में उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि होली के त्यौहार को देखते हुए सरायकेला पुलिस तत्पर है. सरायकेला थाना क्षेत्र में प्रशासन व्यवस्था को मुश्तैद रखने के लिए लगातार पुलिस…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik चाईबासा रांची मुख्य सड़क मार्ग पर एनएच-75 ई पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला. इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों ही लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जिसमें एक महिला और पुरुष शामिल है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं. घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. जहां घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा है. जिसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75ई चाईबासा…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के श्री रामानुजाचार्य मठ के प्रांगण में फ़ाग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें साधु- संत एवं उनके शिष्य शामिल हुए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर बधाई दी. साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर फगुआ के गीतों का भी आनंद लिया. देखें video इस मौके पर श्री रामानुजाचार्य मठ के महंथ स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि आज यहां फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है. वर्तमान परिवेश में यह देखा जा रहा है कि पारंपरिक लोक गायन विलुप्त होते जा रहे हैं. इसी को जीवंत रखने के उद्देश्य से शास्त्रीय पद्धति…

Read More

आदित्यपुर: देश भर में होली की खुमारी छायी है. वैसे फागुन का महीना आते ही लोगों में होली की खुमारी चढ़ने लगती है. फिर चाहे किसी भी समाज की होली हो उसका अंदाज ही अलग होता है. लोग जमकर इसका आनंद लेते हैं. झारखंड में कल होली है इससे पहले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की ओर से होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जमकर अबीर और गुलाल के साथ पारंपरिक होली के गीतों का लोग आनंद ले रहे हैं. शनिवार की रात सरायकेला- खरसावां जिले की सामाजिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से आदित्यपुर में…

Read More

आदित्यपुर: बिजली विभाग भले घरेलू उपभोक्ताओं पर डंडे चला ले, मगर विभाग के पास सरकारी विभागों करोड़ों बकाया है जो विभाग के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार समूचे आदित्यपुर विद्युत अवर प्रमंडल के अधीन आनेवाले सरकारी विभागों और बड़े उद्योगों पर करीब 7 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है जिसे विभाग और संस्थान जमा कराने में आनाकानी कर रहा है. इसमें नगर निगम, पीएचडी, जेआरडीसीएसल और जियाडा जैसे सरकारी विभाग शामिल हैं. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि सरकारी विभागों के पास एचटी और…

Read More