Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan लोकसभा चुनाव को देखते हुए एवं संगठन के मजबूती हेतु बिहार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को गया जिला किसान मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को प्रदेश किसान मोर्चा के द्वारा नियुक्ति होने पर भाजपा नेताओं के द्वारा फूलों का माला एवं अंग- वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को स्वागत करते हुए कहा कि श्री मिश्रा जबसे भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए हैं,…

Read More

जमशेदपुर: शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है. जहां किसी सनकी इंसान ने एक सांड को तीर मार दी है. लहू- लुहान बर्मामाइंस की सड़कों पर इधर- उधर भटक रहा है. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. बुधवार की सुबह स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो सांड को लहूलुहान अवस्था में पाया. इसके बाद इसकी सूचना गौशाला एवं जेएनएसी को दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड हमेशा इसी क्षेत्र में विचरण करता है. कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. लोग इस घटना की निंदा करते भी देखे जा…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोगों के द्वारा गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौक- चौराहों से होकर निकली.  शोभायात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाचते- गाते चल रहे थे. कार्यक्रम में शामिल माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार संजय ने कहा कि आज 40वां मां मथुरासिनी महोत्सव का शुभारंभ किया गया है. जिसमें समाज की सैकड़ो की संख्या में महिला- पुरुष व बच्चे शामिल हुए हैं.  video उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा शहर के गोसाई बाग स्थित…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर स्थित काली मंदिर के पास गांजा बेचते पकड़ाए समीर कुमार सिंह को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 20.90 किलो गांजा भी बरामद किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कदमा में छापेमारी की गई जहां से समीर को गांजा के साथ पकड़ा गया. मौके से एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया जिसे गांजा को वजन करने के काम में लाया जाता था. एसएसपी ने बताया कि समीर बीते सात- आठ सालों से यह…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने फर्जी जमानतदार बनाकर जेल में बंद अपराधियों को छुड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाजों का नाम अरविंद प्रसाद सिंह और नवीन कुमार राय बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से 54 आधार कार्ड, 17 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड एवं वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं वाहन का पॉलिसी पेपर का छाया प्रति, 57 पीस ₹20 ₹5 और ₹2 के स्टांप पेपर, अलग- अलग व्यक्तियों का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 30 पीस, दो पीस छोटा स्टेपलर और तीन मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan वैश्य समाज के लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों पर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा कि आने वाले चुनाव में अगर समाज के लोगों को टिकट नहीं दिया गया तो हमलोग कठोर निर्णय लेने के लिये बाध्य होंगे. जो पार्टी हमें राजनैतिक हिस्सेदारी देंगी, हमारा समाज उन्हीं को वोट करेगा.  शहर के टिकारी रोड  मोहल्ला स्थित तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष संजू साव के घर पर एक बैठक की गई, जिसमें वैश्य समाज के विभिन्न दलों के अध्यक्ष शामिल हुए. video इस दौरान तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक किया. बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुँवर गागराई और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुँवर गागराई ने कहा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी करना है, जिससे कि 13 मई को गीता कोड़ा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो और देश में फिर से नरेंद्र मोदी…

Read More

कुचाई/ Ajay Mahato खरसावां- कुचाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक मालवाहक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई. वही वाहन चालक बाल- बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार एक मालवाहक हाइवा (जेएच 19 ए 7603) अलकतरा लदा चिप्स(गिट्टी) लेकर सरायकेला से कुचाई के डांगो की ओर जा रहा था. इसी बीच कांकी नाला के समीप तीखा मोड पर हाईवा का स्टेरिंग फंस गया. जिसके कारण अलकतरा लदा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गिर गया. वही ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया. समाचार लिखे जाने तक उक्त वाहन को घटनास्थल से नहीं हटाया गया…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला के बाद अब जमशेदपुर में तेंदुए का खौफ सर चढ़कर बोलने लगा है. यहां भी अफवाहों का बाजार गर्म है. शुक्रवार से ही वन विभाग और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी व कर्मी तेंदुए की खोज में जुटे हैं. हालांकि तेंदुआ पाए जाने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं. शनिवार को भी वन विभाग की टीम शहर में सक्रिय है और वृहत सर्च ऑपरेशन चला रही है. आपको बता दे कि शुक्रवार को कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ देखे जाने का एक वीडियो शहर में तेजी से वायरल हुआ. वीडियो वायरल होते ही वन विभाग की…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan महागठबंधन में चल रही जिच समाप्त होने और सीट शेयरिंग का मामला फाइनल हो जाने के बाद आज राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत गया जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पर कांग्रेस जनों द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर महागठबंधन के घटक वामपंथी दलों के नेतागण भी मौजूद थे. इस मौके पर बगैर नाम लिए गया के एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कुमार सर्वजीत ने कहा कि भाजपा के साथ वैसे लोग हैं, जो राम और ब्राह्मण को गाली देते हैं. जबकि हम काम के आधार पर समर्थन मांग रहे हैं.…

Read More