- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai बुधवार को दलित सेना के संस्थापक सदस्य तथा पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय राम विनय पासवान की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन उनके पौत्र और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर स्वर्गीय राम विनय पासवान के सामाजिक संघर्ष और योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में गरीब, शोषित, वंचित और दलित समाज के हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया. 1984 के दशक में पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान…
सरायकेला/ Pramod Singh जिला के खरसावां शहरी क्षेत्र में जल संकट की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. क्षेत्र के शिक्षाविद् और युवा समाजसेवी आलोक दास ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल समाधान की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है. आलोक दास ने बताया कि खरसावां में जल संकट की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल सका है. उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के लिए लगाई गई फिल्टर मशीनों की…
जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ी घोषणा की है. बुधवार को जमशेदपुर में नवनिर्मित अतिरिक्त 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे मंत्री ने इससे पहले डीसी कार्यालय में आयोजित विश्व दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया और सरकार की नई पहल की जानकारी दी. डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि दिव्यांगों के लिए निर्धारित प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब हर वर्ग के दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत…
गिरिडीह: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी अंबाटांड में मंगलवार को एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान मो. खुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है. घायल की पत्नी रबीना खातून ने बताया कि उसका पति घर के बाहर खड़ा था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे उस पर गोली चला दी. गोली लगते ही खुर्शीद अंसारी जमीन पर गिर पड़ा. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर…
जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर: कदमा BMC मैदान में बेबी गोल्ड क्लब के सौजन्य से आगामी 7 और 8 दिसंबर को स्वर्गीय विशाल तिवारी चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है,दो दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी,जिन्हें लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है,टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयारी कार्य तेजी से अंतिम चरण में है. आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर खेल वातावरण के लिए मैदान की मरम्मत,पिच तैयारी, स्कोरिंग व्यवस्था,अंपायर की तैनाती और सुरक्षा जैसे सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, 7 दिसंबर को…
चांडिल/ Vikash Thakur पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कांड्रा- चांडिल मार्ग मरम्मती कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक 6.3 किलोमीटर सड़क का राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य किया जाएगा, जिसे चार माह के भीतर पूरा किया जाना है. विधायक ने कहा कि सड़क के निर्माण…
सरायकेला: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची द्वारा राजकीय आईटीआई, खरसावां में मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं भावी उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन प्रावधानों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देना था, जिससे वे अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें. कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की और उद्यम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. प्रारंभिक सत्र में एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के सहायक निदेशक गौरव ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए उद्यमिता…
सरायकेला/Promod kumar सरायकेला में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा मंगलवार को सरायकेला पहुंचे. सरायकेला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. सरायकेला के गौ पालक सह समाजसेवी राजेश साहू ने विधायक को फूल माला और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक के स्वागत में विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ का प्रदर्शन किया गया. कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन को देखकर विधायक ने उनकी सराहना की. मीडिया से बात करते हुए ओबरा विधायक ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से अबतक एनडीए का कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. मुख्य रूप से भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में नाली और सड़क निर्माण, झार-सेवा आई.डी. उपलब्ध कराना, मुरूप खेल मैदान का बंदोबस्ती रद्द करना, अनुकम्पा आधारित आवेदन और राशन कार्ड में नाम जोड़ने जैसे मामले शामिल थे. उपायुक्त ने सभी आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित…
गम्हरिया: थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से ₹30,000 रुपये गायब होने का मामला सामने आया. पीड़ित मोहम्मद शरीफ (42), निवासी मानगो, जमशेदपुर, ने आरोप लगाया कि घटना 01 दिसंबर को शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई. शरीफ कांड्रा काम से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोककर तलाशी ली. उस समय उनके बैग में कुल ₹36,150 रुपए मौजूद थे. जांच के बाद करीब 50-100 मीटर आगे बढ़ते ही उन्होंने बैग हल्का महसूस किया और पैसे गायब पाए. शरीफ का कहना है कि चेकिंग के दौरान दो संदेग्ध व्यक्ति…