- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
सरायकेला Report By Pramod Singh राज्य एवं जिला कार्यालय के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीनाथपुर में तिथि भोजन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपट, सरायकेला प्रखंड के उप प्रमुख वासुदेव महतो एवं प्रखंड मध्यान भोजन कोषंग के राजाराम महतो, मुंडाटांड़ पंचायत के मुखिया दशरथ माहली एवं संकुल सधन सेवी गणेश कुमार महतो उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश उरांव, शिक्षक प्रभात कुमार ठाकुर एवं विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्रा के अभिभावक भी उपस्थित थे. सभी बच्चों को बुधवार को तिथि…
चाईबासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के मामले में गुवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुवा थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि उनकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव निवासी कृष्णा सिंकू ने शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से लगातार यौन शोषण किया. हाल ही में नाबालिग के गर्भवती होने के बाद इस मामले का…
चाईबासा Report By Nitish Thakur जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गोमिया होनहंगा, सिप्रियान लुगुन और पौलुस लुगुन शामिल हैं. गोइलकेरा थाना में इस मामले में कांड संख्या 42/2025 दिनांक 16/12/2025 के तहत धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय दंड संहिता 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापामारी दल में थाना प्रभारी गोइलकेरा विक्रांत मुंडा, थाना प्रभारी गुदड़ी सुदर्शन मिंज, उमेश कुमार यादव, सुमन टुडू और पुनीत उरांव सहित अन्य…
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आज़ाद मोड़ पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक चबूतरे पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय झंडा लहरा रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में किसी विदेशी देश का झंडा लहराना न केवल असामान्य है, बल्कि यह देश की संप्रभुता और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला भी है. घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इसपर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. खास बात यह है कि यह स्थान पुलिस थाना के बेहद करीब है,…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कांड्रा थाना पुलिस द्वारा अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान अफीम की खेती से प्रभावित पंचायत हुदु के शारदाबेड़ा और जगंलीखास गांव में आयोजित किया गया. अभियान के दौरान कांड्रा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर वैकल्पिक और लाभकारी कृषि कार्य को अपनाएं. सामुदायिक…
सरायकेला Report By Pramod Singh सरायकेला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामिनी को सौंप दिया. जिसके बाद महिला के चेहरे पर खुशी की रौनक़ दौड़ पड़ी और महिला ने पुलिस का आभार जताया. घटना बुधवार की है. मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला निवासी महिला मयूरी सीट बुधवार को घाटशिला से अपने मायके नावाडीह आ रही थी. सरायकेला आने के लिए वह एक छोटा हाथी वाहन पर सवार हुई थी. सरायकेला के गैरज चौक पहुंचने पर जब वह वाहन से उतरी, उसी दौरान उसका मोबाइल…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भूमि फर्जीवाड़े के खिलाफ आवाज उठाना एक वरीय पत्रकार को भारी पड़ता दिख रहा है. एक्सपर्ट मीडिया न्यूज के प्रधान संपादक और वरीय पत्रकार मुकेश कुमार मुकेश भारतीय का आरोप है कि न्याय की गुहार लगाने पर जिला प्रशासन ने उनसे संवाद ही बंद कर दिया. पत्रकार मुकेश भारतीय ने बताया कि कांके अंचलाधिकारी अमित भगत और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उनके मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप को ब्लॉक कर दिया है. यही नहीं, रांची DC के आधिकारिक X हैंडल @DC_Ranchi से भी उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है. आरोप है कि यह…
सरायकेला Report By Pramod Singh बाइक चोरी के मामले में सरायकेला मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक कैदी की पहचान मनसा महतो के रूप में हुई है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव का निवासी था. मिली जानकारी के अनुसार, मनसा महतो को राजनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सरायकेला मंडल कारा भेजा था. जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि वह जॉन्डिस से पीड़ित था. करीब एक सप्ताह पूर्व…
जमशेदपुर Report By Afroz Mallik बिष्टिपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम शाह उर्फ चुना सह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के 55वें सालाना उर्स मुबारक को अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मजार शरीफ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यह सालाना उर्स 18 दिसंबर गुरुवार से 21 दिसंबर रविवार तक आयोजित किया जाएगा. उर्स कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे से कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज़ होगा, जो लगातार 21 दिसंबर तक चलेगा. 20 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से चादर और संडल गश्त निकाली जाएगी. इसके बाद…
जमशेदपुर Report By Afroz Mallik ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी निवासी और पश्चिम जमशेदपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रभात कुमार सिंह ने शहर की ऐतिहासिक धरोहर जुबिली पार्क की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जुबिली पार्क केवल पश्चिम जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए पर्यावरण और पर्यटन की दृष्टि से एक अनमोल धरोहर है. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि वे कई वर्षों से प्रतिदिन सुबह बच्चों के साथ जुबिली पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं और लगातार यह देख रहे हैं कि पार्क परिसर में आइसक्रीम, कैंडी, झालमुढ़ी,…