- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
चाईबासा Report By Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत गोलमुंडा लैंपस में मंगलवार से धान अधिप्राप्ति योजना का विधिवत शुभारंभ हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो विशेष रूप से उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो ने बताया कि सोनुआ प्रखंड के लिए इस वर्ष 25 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य से अधिक धान लाने वाले किसानों का भी धान क्रय किया…
सरायकेला: समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, अंचलों और नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने उपस्थित आवेदकों से प्राप्त जन-अभ्यावेदनों को गंभीरता से सुना और प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी ली. नागरिकों ने अपने क्षेत्रों में उत्पन्न जनसमस्याओं, आधारभूत सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में प्रमुख रूप से जनगणना में अनियमितता बरतने पर आपत्ति, नीमडीह प्रखंड से…
आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai सरायकेला जिला महिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर आज़ाद मैदान, कुलुपटांगा में शौचालय निर्माण की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आज़ाद मैदान में प्रतिदिन सुबह और शाम लगभग 150 से 170 युवतियां और युवक अपने करियर निर्माण और शारीरिक फिटनेस के लिए करीब तीन घंटे तक नियमित अभ्यास करते हैं. लेकिन मैदान के आसपास शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर युवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम…
आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai नगर निगम के कर्मचारी राजेश हेम्ब्रम के निधन के बाद मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला. सोमवार शाम करीब चार बजे कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से राजेश हेम्ब्रम का निधन हो गया था. इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर के साथ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मुआवजे की मांग की. घटना के बाद नगर निगम प्रशासन और क्यूब (Qube) प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से मृतक के परिजनों और कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई. वार्ता के दौरान मृतक…
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पोटका…
दुमका: जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की शराब और भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह खेप पश्चिम बंगाल से झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे गोपीकांदर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया. गोपीकांदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से अवैध शराब की एक बड़ी खेप झारखंड के रास्ते बिहार भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुमित भगत के…
बोकारो: जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 निवासी जयंत सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस जघन्य हत्याकांड में जयंत का करीबी और भरोसेमंद परिचित वरुण कुमार उर्फ वरुण पासवान ही उसे मौत के मुंह तक ले गया. पुलिस के अनुसार, वरुण ने साजिश के तहत जयंत को घर से बाहर बुलाया, उसे शराब पिलाई और जब वह पूरी तरह नशे में हो गया, तो सड़क किनारे खड़े मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के सामने लाकर छोड़ दिया. इसके बाद सभी आरोपियों ने डंडे से बेरहमी से…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एनएच-33 पर सिटी इन होटल के समीप स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमित कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का कार्य करता है. पीड़िता मूकबधिर है और रोजमर्रा के कामों के…
सरायकेला: झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का मंगलवार प्रातः निधन हो गया. उनके निधन से परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है. परिजनों के अनुसार, दिवंगत माता का पार्थिव शरीर आज शाम 5:00 बजे तक उनके पैतृक निवास ढाकामोड़, बांका पहुंचेगा. वहीं कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों…
नई दिल्ली: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव की प्रतिभाशाली बालिका आराध्या ठाकुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का परचम लहराते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. समाजसेवी केशव ठाकुर की पुत्री आराध्या ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के 63वें स्थापना दिवस समारोह में भरतनाट्यम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. यह भव्य समारोह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम, दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया, जहां स्कूली शिक्षा में उत्कृष्टता के 63 वर्षों का उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर आराध्या ने शिव के साथ पार्वती के रूप में शास्त्रीय भरतनाट्यम…