- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौका थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सघन वाहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, गली- मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष रूप से बैरिकेडिंग कर आने- जाने वाले दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. पुलिस कर्मियों ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के डिक्की और अन्य सामानों की बारीकी से तलाशी ली. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई. चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत के बाईसाई और भालूमारा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को श्रमदान कर 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने स्वयं श्रमदान कर सड़क बनाना तय किया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक दोपहिया वाहन भी मुश्किल से पहुंच पाते थे. चारपहिया वाहन और एम्बुलेंस तो पहुंच ही नहीं पाते थे. इस वजह से प्रसव पीड़ा के समय गर्भवती महिलाओं को खटिया पर रखकर…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM और आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट और एसेट असाइनमेंट टीम का गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की…
जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि आंकड़ों से अधिक जरूरी है कि नागरिक इलाज से संतुष्ट होकर घर लौटें. सदर अस्पताल में डायलिसिस सुविधा की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल से नवंबर तक कुल 835 लोग लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने डायलिसिस यूनिट के बेहतर संचालन और मरीजों की उचित देखभाल का निर्देश दिया. घाटशिला अनुमंडल…
आदित्यपुर: झारखंड हाईकोर्ट में दर्ज क्रिमिनल अपील (डी.बी.) संख्या 1260/2025 के तहत दोषी मनोज कुमार दास उर्फ मनोज दास द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है. यह आवेदन अपील लंबित रहने के दौरान जमानत की मांग को लेकर दायर किया गया था. हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसमें न्यायमूर्ति रोंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शामिल थे, ने मामले की सुनवाई की. अदालत को बताया गया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 364 एवं 201/34 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा दी गई है. इसके साथ ही धारा 302/34 के तहत…
सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आवेदक आलोक कुमार महतो की दुकान से 5 लीटर के दो गैलन सरसों तेल सहित कुल 15,940 रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने छापेमारी कर गुलू कालिंदी, रविन्द्र कुजूर और रवि उरांव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. तीनों आरोपी सरायकेला जिले के अलग- अलग गांवों के…
धनबाद: अशर्फी अस्पताल के सामने 01 अक्टूबर 2024 को हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन सिद्धिकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस कांड में वांछित बमकर चौधरी उर्फ पंकजकर चौधरी शहर में ही छिपकर रह रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और 05 दिसंबर 2025 की शाम धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई. इस दौरान बमकर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना की पुलिस ने बड़ी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा तथा एमजीएम थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई. शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर हुई चोरी से जुड़ा है. 28 नवंबर 2025 को पूरा परिवार ताला बंद कर भगादी समारोह में गया था. इसी दौरान 29-30 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर…
सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव स्थित जंगल में संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में की गई. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के भीतर नकली और अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एक छापामारी दल गठित कर कुचाई थाना…
लोहरदगा: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जेजेएमपी नक्सली संगठन से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई को जिले में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसवे बाजारटोली निवासी नसीम अंसारी जे जे एम पी नक्सली संगठन का समर्थक है और उसके पास अवैध हथियार व गोलियां छुपाकर रखी गई हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस…